Posted inEntertainment काजोल ने फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे किये Posted by admin July 14, 2022No CommentsPosted inEntertainment मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे कर लिये हैं। काजोल ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1992 में प्रदर्शित फिल्म ‘बेखुदी’ से की थी। काजोल ने फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे कर लिये हैं। काजोल ने कहा, “मुझे इस बात का अहसास ही नहीं हुआ कि मैं इंडस्ट्री में 30 साल पूरे कर रही हूं। मैं इसके लिए आप सभी की आभारी हूं। मुझे आज भी ऐसा लगता है, जैसे मैंने कल ही इंडस्ट्री में कदम रखा था। फिर मैं अपने बच्चों को देखती हूं और सोचती हूं कि बच्चे भी बड़े हो गए तो टाइम तो जरूर पास हुआ होगा। मैं अब्बास-मस्तान, करण जौहर, आदित्य चोपड़ा, मेरे पति अजय देवगन सबकी आभारी हूं, जिन्होंने मुझे ऐसी अद्भुत स्क्रिप्ट और रोल दिए हैं।” काजोल ने बताया कि वह जल्द ही ओटीटी पर नजर आने वाली हैं। काजोल ने कहा, “ओटीटी आर्टिस्ट्स को कई मौके दे रहा है और उन्हें फ्री महसूस करा रहा है। थिएटर्स में फिल्म रिलीज होने के कई गंभीर मायने होते हैं। कई चीजें बड़े पर्दे पर हम दिखा नहीं पाते हैं। उनके पास एक लिमिटेशन होती हैं। इस वजह से हमें कई बार राइटिंग में भी बदलाव करने पड़ते हैं।’’ Post Views: 7 admin View All Posts Post navigation Previous Post सारण में विषाक्त मिठाई खाने से 60 लोग बीमारNext Postचिकित्सा विभाग को ह्यूमैनिटी सोसाइटी ने किया सम्मानित.
काजोल ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1992 में प्रदर्शित फिल्म ‘बेखुदी’ से की थी। काजोल ने फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे कर लिये हैं। काजोल ने कहा, “मुझे इस बात का अहसास ही नहीं हुआ कि मैं इंडस्ट्री में 30 साल पूरे कर रही हूं। मैं इसके लिए आप सभी की आभारी हूं। मुझे आज भी ऐसा लगता है, जैसे मैंने कल ही इंडस्ट्री में कदम रखा था। फिर मैं अपने बच्चों को देखती हूं और सोचती हूं कि बच्चे भी बड़े हो गए तो टाइम तो जरूर पास हुआ होगा। मैं अब्बास-मस्तान, करण जौहर, आदित्य चोपड़ा, मेरे पति अजय देवगन सबकी आभारी हूं, जिन्होंने मुझे ऐसी अद्भुत स्क्रिप्ट और रोल दिए हैं।” काजोल ने बताया कि वह जल्द ही ओटीटी पर नजर आने वाली हैं। काजोल ने कहा, “ओटीटी आर्टिस्ट्स को कई मौके दे रहा है और उन्हें फ्री महसूस करा रहा है। थिएटर्स में फिल्म रिलीज होने के कई गंभीर मायने होते हैं। कई चीजें बड़े पर्दे पर हम दिखा नहीं पाते हैं। उनके पास एक लिमिटेशन होती हैं। इस वजह से हमें कई बार राइटिंग में भी बदलाव करने पड़ते हैं।’’