एमएलसी प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलाने का आह्वान

एमएलसी प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलाने का आह्वान

बागपत। भाजपा के जिला पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं स्थानीय निकाय चुनाव के जिला सहसंयोजक प्रदीप बली
ने बैठक कर एमएलसी प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की।
इस दौरान क्षेत्र के गांव अहमदशाहपुर पदड़ा, नंगला जफराबाद, माली गढ़ी, बुढैड़ा, धनौरा, मुकिमपुरा, केड़वा कमाला आदि गांव में बैठक कर वोटरों को भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराया। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी धर्मेंद्र भारद्वाज के पक्ष में आने वाली 9 तारीख को मतदान करने की अपील की। इस दौरान मनबीर, प्रदीप कौशिक, रणवीर गुर्जर, देवा प्रधान, हुकुम प्रधान, अमरजीत सुनिल, सतबीर प्रधान, तुलसी, फिरे सिंह व ग्राम प्रधान , क्षेत्र पंचायत सदस्य ,भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं समर्थक बैठक में उपस्थित रहे।
विश्व बंधु शास्त्री

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *