वंदना गुप्ता बनी भारतीय वैश्य परिवार महासंघ में महिला विंग की पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्षा

वंदना गुप्ता बनी भारतीय वैश्य परिवार महासंघ में महिला विंग की पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्षा

बागपत। भारतीय वैश्य परिवार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डा राजीव गुप्ता ने बड़ौत निवासी समाजसेविका श्रीमती वंदना गुप्ता को संगठन की महिला विंग की पश्चिमी उत्तर प्रदेश इकाई की अध्यक्षा मनोनित किया है।
शनिवार को बड़ौत स्थित कार्यालय पर संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी और क्षेत्रिय प्रभारी मास्टर सचिन गुप्ता, प्रदेश सचिव नितिन गुप्ता, समाजसेवी संजय गर्ग, मास्टर राकेश गर्ग और प्रदेश अध्यक्ष डा राजीव गुप्ता ने अमित गोयल को पटका पहनाया। उनको नियुक्ति पत्र देते हुए कहा कि संगठन को पूरी उम्मीद है की अमित गोयल समाज के अति पिछड़े वर्ग एवम समाज की महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करते हुए समाज में जागृति के लिए कार्य करेगी।
समाजसेविका शालू गुप्ता ने पटका पहनाकर वंदना गुप्ता का सम्मान किया।
नवनियुक्त अध्यक्षा ने सभी का धन्यवाद देते हुए कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ पालन करेंगी और महिलाओं के उत्थान हेतु हर योग्य प्रयास करेगी।
इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राममोहन गुप्ता, संजय गर्ग, विकास गुप्ता, सचिन गुप्ता, नितिन गुप्ता, आकाश गुप्ता समसेजविका शालू गुप्ता सारिका जैन,रेणु गुप्ता आदि ने नवनियुक्त अध्यक्षा को बधाई दी।
विश्व बंधु शास्त्री

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *