बुढ़ाना में नवाजुद्दीन सिद्दीकी बालीवुड फिल्म की करेंगे शूटिंग

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कस्बे और आसपास के गांवों में बालीवुड फिल्म की शूटिंग की जाएगी। इसमें मशहूर फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी मेहमान भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग के लिए अभी प्रोडक्शन से जुड़े लोग अच्छी लोकेशन तलाश कर रहे हैं। नवाजुद्दीन के भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी एक बालीवुड फिल्म बना रहे हैं। इसकी शूटिंग कस्बे और आसपास के गांव में की जाएगी।

फैजुद्दीन ने बताया कि फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। यह बालीवुड की मसाला फिल्म होगी। जिसमें स्थानीय संस्कृति को दिखाया जाएगा। फिल्म में दिखाया जाएगा कि प्यार में पड़ने के बाद अभिनेता कैसे जुर्म की दुनिया में चला जाता है। फैजुद्दीन ने मुंबई से आई टीम के साथ कस्बे और आसपास के गांवों में फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशन तलाशी।

 

उन्होंने बताया कि कस्बे के योगपुरा रोड स्थित मिराजी दरगाह पर फिल्म का एक दृश्य फिल्माया जाएगा। साथ ही क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में भी शूटिंग होगी। फिल्म में क्षेत्र के कलाकारों को भी काम करने का मौका दिया जाएगा। डेविड धवन के साथ सह निर्देशक के रूप में काम कर चुके दिवाकर नायक इस फिल्म को निर्देशित करेंगे। फिल्म की सभी लोकेशन फाइनल होने पर 15 अक्टूबर के बाद शूटिंग शुरू की जाएगी। फिल्म की शूटिंग की खबर सुनकर नगरवासी खुश हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *