सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में सड़क किनारे खड़े बाइक सवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि मझगवां थाना क्षेत्र के हिरौंदी गांव के निकट कल देर रात सड़क किनारे खड़े बाइक सवारों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इस घटना में इंदु तिवारी नामक एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया गया कि बाइक से चित्रकूट से सतना आ रहे दो लोग जब फोन पर बात करने के लिये हिरौंदी गांव के निकट रूके तभी पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।

