मुजफ्फरनगर के इस बडे नेता ने छोडा रालोद, जयंत चौधरी को लिखी चिट्ठी

मुजफ्फरनगर के इस बडे नेता ने छोडा रालोद, जयंत चौधरी को लिखी चिट्ठी

मुजफ्फरनगर। जनपद में राष्ट्रीय लोकदल से जुडी एक ओर बडी राजनीतिक हस्ती ने पार्टी से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। पार्टी में कार्यकर्ताओं को सम्मान न मिलने का आरोप लगाते हुए पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी को पत्र भी लिखा गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व प्रदेश महासचिव चौधरी ब्रजवीर सिंह ने आज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उनके शीघ्र ही भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही है।

पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी के नाम लिखी चिट्ठी में ब्रजवीर सिंह ने कहा कि पार्टी अपने मुद्दों से भटक गई है और पार्टी में कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं है। इसलिए वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *