गंगोह इलाके में अज्ञात हमलवारों ने स्कूली छात्र को मारी गोली

गंगोह। फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी -घायल छात्र नाथीराम का बेटा बताया जा रहा है। गंगोह मे दिनदहाड़े दूधला मार्ग पर मोहड़ा गांव के निकट बदमाशो ने बाइक सवार छात्र को मारी गोली – कोचिंग कर अपने साथी छात्रों के साथ घर जा रहा था छात्र। बाइक सवार बदमाशो ने बाइक के आगे अपनी बाइक रोक कर छात्र को गोली मार दी। घटना के बारे में घायल छात्र के साथी छात्र ने बताया की दहशत फैलाने के लिए हमलावरो द्वारा पहले कई राउंड फायरिंग भी की थी। छात्र की हालत हो गंभीर को देखते हुए जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। घायल छात्र का नाम मुकुल बताया जा रहा है। जिसके पिता का नाम नाथी राम बताया जा रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित की तरफ कोई तहरीर नही दी गयी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *