चित्रकूट में पिकअप ने सड़क किनारे सो रहे लोगों को राैंदा, पांच की मौत

चित्रकूट में पिकअप ने सड़क किनारे सो रहे लोगों को राैंदा, पांच की मौत

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के भरतकूप थाना अंतर्गत सड़क किनारे सो रहे ग्रामीणों को एक बेकाबू पिकअप गाड़ी ने रौंद दिया, जिससे पांच लोगों की मौत हो गयी और कुछ अन्य घायल हो गये।

पुलिस के अनुसार शनिवार को तड़के हुई इस दुर्घटना में घायल हुए ग्रामीणों को इलाज के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इनमें तीन की हालत गंभीर बतायी गयी है। घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सूबे की राजधानी लखनऊ से प्राप्त जानकारी के अनुसार योगी ने अपने शोक संदेश में मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को दुर्घटना में घायल हुए लोगों का तत्काल समुचित उपचार कराए जाने और राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो दो लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की भी घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने पिकअप चालक रोहित यादव के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। पुलिस ने पिकअप चालक रोहित यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *