चुनाव ड्युटी से लौट रहे तहसीलदार की सड़क दुर्घटना में मौत

चुनाव ड्युटी से लौट रहे तहसीलदार की सड़क दुर्घटना में मौत

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले के मैहर थाना क्षेत्र के बाइपास मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में नागौद के तहसीलदार गणेश देशभ्रातर की मौत हो गयी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात्रि चुनाव कराकर एक आर आई और दो पटवारियों के साथ जीप से मैहर आ रहे तहसीलदार गणेश देशभ्रातर का वाहन मैहर बाइपास पर खड़े एक ट्रक से टकरा गया। इस हादसे मे घायल तहसीलदार गणेश देशभ्रातर की मौत हो गयी, जबकि घायल आर आई और पटवारी को मैहर के सिविल अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *