बालवा-माणसा फोरलेन के लिए 40 करोड़ मंजूर

गांधीनगर। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बालवा-माणसा रोड को फोरलेन बनाने के 40 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को बुधवार को स्वीकृति दी है।
पटेल द्वारा इस सड़क को फोरलेन बनाने के कार्यों के लिए दी गई मंजूरी के परिणामस्वरूप गांधीनगर जिले के छह गांवों की लगभग दो लाख 31 हजार आबादी को भविष्य में आवाजाही के लिए और भी सुविधायुक्त मार्ग मिलेगा। इतना ही नहीं मेहसाणा जिले के तथा माणसा से विहार, कडा, कुकरवाड़ा और विजापुर के बीच आने वाले गांवों को भी इस फोरलेन सड़क का लाभ आने वाले दिनों में मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने राज्य के जिले और तहसीलों का व्यापक दौरा कर स्थानीय समस्याओं और विकास कार्यों के मुद्दों को लेकर पदाधिकारियों और अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित करने का सिलसिला शुरू किया है। इस संदर्भ में गत 19 मई को माणसा का दौरा किया था। यहां अधिकारियों और पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में उनके समक्ष बालवा-गांधीनगर की 10 मीटर चौड़ाई वाली सड़क को फोरलेन बनाने की मांग की गई थी। उन्होंने इस जनहितकारी मांग पर त्वरित एवं सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए सड़क और भवन विभाग को बालवा-माणसा मार्ग को फोरलेन बनाने का कार्य शुरू करने का निर्देश दिया था। इसके लिए सड़क और भवन विभाग की ओर से श्री भूपेंद्र पटेल के समक्ष प्रस्तुत किए 40 करोड़ रुपए के कार्यों के प्रस्ताव को उन्होंने मंजूरी दी है।
श्री पटेल के मार्गदर्शन में राज्य सरकार के विभागों ने जनहितैषी विकास कार्यों को समय सीमा में त्वरित गति से शुरू करने की जो कार्य संस्कृति विकसित की है, उसे इस बालवा-माणसा सड़क को फोरलेन बनाने की मंजूरी से और अधिक बल मिलेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *