अनूपपुर। मध्यप्रदेश की अनूपपुर कोतवाली पुलिस ने जिले के सजहा वेयर हॉउस में 22 हजार 573 क्विंटल चावल घोटाले कीमत सात करोड़ रुपए के एक पुराने मामले में चौदह लोगों पर धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार इस घोटाले में कुछ राइस मिल से मिलकर वेयर हॉउस प्रबंधकों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर 22 हजार 573 क्विंटल चावल का परिवहन बताया गया, जो कभी किया ही नहीं गया। इस मामले की जांच के बाद कल पुलिस ने प्रबंधक वेयर हॉउस वाय के त्रिपाठी सहित चौदह राइस मिल मालिकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
