भारत विकास परिषद संकल्प द्वारा योग शिविर का आयोजन जी

भारत विकास परिषद जिला मुजफ्फरनगर द्वारा आज अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में स्थानीय भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी के भव्य प्रांगण में प्रातः 6 बजे से योग शिविर में मुख्य अतिथि डॉ आर के सिंह- प्रांतीय महासचिव द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्पा हार एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया l

आर्ट ऑफ लिविंग से योग प्रशिक्षिका श्रीमती सोनिया लूथरा जी एवम श्रीमती वीना गोयल जी ने बहुत सुंदर तरीके से योग करने की जानकारी दी। लगभग एक घंटे तक भारत विकास परिषद् जिला मुजफ्फरनगर की समस्त शाखाओं के अधिकांश सदस्यों ने योग प्रशिक्षण प्राप्त किया।

सदैव से सेवा कार्यों में अग्रिम रही भारत विकास परिषद् “संकल्प” शाखा ने योग शिविर का आतिथ्य करते हुए कार्यक्रम का सफल आयोजन किया।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक शशिकांत मित्तल , सहसमन्वयक अतिन संगल , महिला संयोजिका सोनिया जैन जी के साथ विष्णु स्वरूप अग्रवाल , अश्वनी वर्मा सीए, शिशुकांत गर्ग , जगदीश पालीवाल, रामकुमार तायल , नवीन सिंघल, लोकेश चंद्रा , डॉ नितिन जैन, डॉ विवेक कुमार, कमल गोयल , अमित तायल आदि सदस्यों का सहयोग प्राप्त हुआ।

योग शिविर में भारत विकास परिषद् परिवार से अधिकांश सदस्यों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गौरवान्वित किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *