जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के लाइन बाजार क्षेत्र में बाइक सवार दो छात्रों की कार की चपेट में आने से मृत्यु हो गयी है।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि फूलपुर गांव के पास बीती देर रात यह हादसा उस समय हुआ जब किशन श्रीवास्तव (20) और अमन श्रीवास्तव मोटरसाइकिल से शहर की तरफ आ रहे थे कि विपरीत दिशा से आ रही एक एसयूवी कार ने बाइक से टकरा गये।
हादसे में घायल छात्रों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्रों ने इंटरमीडियेट की परीक्षा पास की थी और ग्रेजुएशन की तैयारी में जुटे थे।

