आज के मंदी के दौर में जहां नौकरी पाना बेहद मुश्किल हो रहा है और अगर आपको कहीं नौकरी मिल भी जाती हैं तो सैलरी आपको आपकी योग्यता के अनुसार नहीं मिलती वहीं इस बीच एक शख्स का मज़ेदार ‘इस्तीफा लेटर’ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दऱअसल, इंडस्ट्रियलिस्ट हर्ष गोइनका ने एक पोस्ट किया जिसमें एक इस्तीफा लेटर है। हर्ष द्वारा शेयर किया गया इस्तीफा राजेश नाम के किसी शख्स का है। जिसमें उसने साफ साफ शब्दों में अपना कारण बताते हुए रिजाइन किया है। उसने लिखा- “डियर सर, मैं रिजाइन कर रहा हूं, मजा नहीं आ रहा है। इस लेटर के साथ 18 जून की तारीख भी डली हुई है। इस अजीबोगरीब इस्तीफे को देखकर लोग काफी हैरान हैं, बहुत से लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। वहीं, हर्ष गोइनका ने लिखा- “ये लेटर छोटा है मगर इसका मतलब काफी गहरा है. ये एक गंभीर समस्या है जिसे हम सबको हल करना ही पड़ेगा।
