VIDEO ट्वीट कर अखिलेश यादव ने UP Police पर उठाए सवाल, कहा- ‘उठने चाहिए ऐसे हवालात पर सवालात’

लखनऊैं। यूपी में जुमे की नमाज के बाद हुए दंगों के बाद यूपी पुलिस अलर्ट मोड पर है। दंगाइयों की धरपकड़ तेज कर दी है और पकड़े गए आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है। इस बीच समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव ने एक वीडियो ट्वीट कर कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। वीडियो में कुछ युवकों की पुलिस वाले पिटाई कर रहे हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश ने लिखा कि उठने चाहिए ऐसी हवालात पर सवालात, नहीं तो इंसाफ खो देगा अपना इकबाल। उन्होंने आगे कहा- यूपी हिरासत में मौतों के मामले में नंबर- 1.यूपी मानवाधिकार हनन में अव्वल। यूपी दलित उत्पीड़न में सबसे आगे है। इससे पहले अखिलेश ने कहा था कि वक्त रहते ही उठाए हुए कदम, भर देते हैं गहरे-से-गहरे जख्म।

उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर हिंसा और इसके बाद विभिन्न जिलों में उत्पात मचाने वालों के खिलाफ बेहद सख्त हैं। सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा कि उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई ऐसी हो जो असामाजिक तत्वों के लिए एक नजीर बने और माहौल बिगाड़ने के बारे में कोई सोच भी न सके। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह कार्रवाई जारी रखने का भी निर्देश दिया है। साथ ही कहा कि पुलिस और प्रशासन 24 घंटे अलर्ट मोड में रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *