‘8 साल में मिलनी थीं 16 करोड़ नौकरियां, मिला पकौड़े तलने का ज्ञान’: ‘अग्निपथ’ स्कीम पर भड़के राहुल गांधी

केंद्र सरकार की ‘अग्निपथ’ स्कीम को लेकर देश भर में इन दिनों काफी बवाल मचा हुआ है। एक ओर जहां युवा केंद्र सरकार की इस योजना का युवाओं द्धारा विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है तो दूसरी ओर सियासत भी इस पर तेज हो गई है। कांग्रेस भी ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ आज जंतर-मंतर पर ‘सत्याग्रह’ कर रहे हैं। कांग्रेस ने कहा है कि अग्निपथ स्कीम हमारी सैन्य परपंरा का अपमान है।

कांग्रेस के सांसद, उसकी कार्य समिति के सदस्य और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी जंतर मंतर पर ‘सत्याग्रह’ में हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, पार्टी नेता गौरव गोगोई सहित सचिन पायलट यहां मौजूद हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी अन्य नेताओं का साथ विरोध जताने पहुंची हैं। प्रियंका ने कहा कि देश की सेवा करने के लिए पूरे जीवन भर सेना में भर्ती होना चाहते हैं। ये जो भी हो रहा है, गलत हो रहा है। इस योजना को वापस लेना चाहिए।

केंद्र सरकार पर अग्निपथ स्कीम को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि बार-बार नौकरी की झूठी उम्मीद दे कर, प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं को बेरोज़गारी के ‘अग्निपथ’ पर चलने के लिए मजबूर किया है। 8 सालों में, 16 करोड़ नौकरियां देनी थीं मगर युवाओं को मिला सिर्फ़ पकोड़े तलने का ज्ञान। देश की इस हालत के सीधे तौर पर ज़िम्मेदार केवल प्रधानमंत्री हैं। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस आज जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रही है।

देश भर के युवा सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए पेश की गई ‘अग्निपथ’ योजना का डटकर विरोध कर रहे हैं। इस योजना के खिलाफ युवा सड़कों पर उतर आए हैं और कई शहरों में हिंसा की घटनाएं भी दर्ज की गई है। अग्निपथ’ योजना के खिलाफ आज भी देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं। शनिवार को ‘बिहार बंद’ की भी घोषणा कई संगठनों ने की थी और इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एक रेलवे स्टेशन और एक पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया। यहां हुए हिंसक प्रदर्शनों में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *