71वां शतक लगाते ही विराट कोहली ने चूमी वैडिंग रिंग, अनुष्का शर्मा को लेकर कही ये दिल छू लेने वाली बात

लगभग तीन साल के बाद पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में एशिया कप 2022 के सुपर फोर मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना 71वां अंतरराष्ट्रीय और टी20 मैच में अपना पहला शतक लगाया। कोहली ने आखिरी बार नवंबर 2019 में ईडन गार्डन्स में बांग्लादेश के खिलाफ डेनाइट टेस्ट में अंतरराष्ट्रीय शतक बनाया था, उन्होंने 1020 दिनों के बाद अपने शतक के सूखे को समाप्त कर दिया।

हमेशा मैदान में उछाल कूद करने वाले विराट ने इस शतक का जश्न बड़ी शांति से मनाया। उन्होंने फरीद मलिक की गेंद को डीप-मिडविकेट के ऊपर से सिक्स लगाते हुए अपना शतक पूरा किया। इसके बाद हस्ते हुए उन्होंने हेलमेट उतारा और बल्ला हवा में लहराया। इस दौरान उन्होंने अपनी वैडिंग रिंग निकालकर उसे किस किया। इस पारी के बाद कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को याद करते हुए एक दिल छू लेने वाली बात कही।

कोहली ने शतक अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका को समर्पित किया। कोहली ने कहा, ‘पिछले ढाई साल ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। मैं एक महीने में 34 साल का होने जा रहा हूं। ऐसे में एग्रेशन के साथ किए जाने वाले सेलिब्रेशन बीती बात हो गई है। ये सेलिब्रेशन बहुत सारी भावनाओं और चीजों का संयुक्त रूप था। टीम मेरे साथ थी और मददगार थी। बाहर बहुत सारी चीजें चल रही थीं।’

विराट ने कहा, ‘ मैंने अपनी अंगूठी को चूमा। मैं आज खड़ा हूं तो यह एक शख्स की वजह से संभव हो सका है क्योंकि उन्होंने स्थितियों को मेरे पक्ष में किया वो अनुष्का हैं। मेरा ये शतक उन्हें और बेटी वामिका को समर्पित है। जब आपके पास कोई ऐसा व्यक्ति होता है जो आपके लिहाज से आपके परिपेक्ष्य में रहते हुए बातचीत कर रहा होता है, जैसा कि अनुष्का ने किया तो स्थितियां आसान हो जाती हैं।’

इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा आराम कर रहे थे, इस वजह से विराट कोहली, केएल राहुल के साथ शुरूआती विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। उन्होंने 53 गेंदों में अपने टी20 करियर का पहला शतक लगाया। कोहली ने पारी के दौरान 3500 रन पूरे किए, रोहित शर्मा के बाद टी20 में इस मुकाम पर पहुंचने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए। उन्होंने अपने टी20 करियर में 100 सिक्स भी पूरे किए, इस मुकाम तक पहुंचने वाले 10वें खिलाड़ी भी बने। उनकी 61 गेंदों में 122 रन की मदद से भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212/2 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया, जो एशिया कप 2022 टूर्नामेंट में अब तक का सर्वोच्च स्कोर है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *