53 साल की मां ने चुपके से पढ़ाई कर 10वीं कक्षा में किया टाॅप

पूरे देशभर में बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम सामने आ रहे हैं ऐसे में महाराष्ट्र का भी 10वीं का परिणाम सामने आया जिसमें कई बच्चों ने टाॅप किया। वहीं इस बीच महाराष्ट्र की एक महिला की प्रेरणादायक कहानी वायरल हो रहा है जिन्होंने 53 साल की उम्र में हाईस्कूल की परीक्षा पास की है।

इस बारे में उनके बेटे ने विस्तार से जानकारी दी। दरअसल, प्रसाद जंभाले नामक शख्स ने अपनी मां की कहानी को सोशल मीडिया पर शेयर किया। पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रसाद इन दिनों आयरलैंड में रहते हैं। प्रसाद ने अपनी मां की कहानी शेयर करते हुए बताया कि37 साल बाद उनकी मां ने फिर से स्कूल में पढ़ना शुरू किया और 10 वीं कक्षा को पास किया।

प्रसाद ने बताया कि उनकी मां ने स्कूल में 2021 में दाखिला लिया था। पर उन्होंने इसके बारे में किसी को बताया नहीं था। उन्होंने चुपके से पढ़ाई की है।

वे अपने घर फोन करते हैं तो कई बार यह पता चलता है कि मां पढ़ रही हैं। यहां तक कि मां ने उनके पिता और अपने दूसरे बेटे को भी अपनी पढ़ाई के बारे में नहीं बताया। उनकी मां अपनी क्लास की सबसे होनहार स्टूडेंट थी। प्रसाद ने बताया कि बिते फरवरी में उनकी शादी थी मार्च में मां की परिक्षा थी इसके बावजूद मां मने सबकुछ खुद ही मैनेज किया। प्रसाद ने बताया कि मां ने दसवीं कक्षा में 79.60% अंक प्राप्त किए। बेटे ने अपनी मां का रिपोर्ट कार्ड भी शेयर किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *