वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के पांचवे दिन यानी शुक्रवार 16 सितंबर 2022 को सोना और चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। आज सोना 0.180 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,430.00 रुपए पर है। वहीं चांदी की चमक में भी गिरावट आई है। एक किलो चांदी 0.250 प्रतिशत की बढ़त के साथ 56,210.00 रुपए पर है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 49,250.00 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 55,970.00 रुपए में मिल रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी तेज
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने और चांदी के भावों में हल्की तेजी आई है। सोने का भाव 0.11 फीसदी चढ़कर 1664.51 डॉलर प्रति औंस हो गया है। इसी तरह आज चांदी का हाजिर भाव भी में तेजी है। चांदी 1.17 फीसदी के उछाल के साथ 19.19 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

10 ग्राम सोने (10 Grams gold) की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के (22 Carat Gold) सोने की कीमत 45,146 और 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत 49,250 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 45,228 और 24 कैरेट सोना 49,340 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 45,173 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 49,280 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 45,366 और 24 कैरेट 49,490 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने (10 Grams gold) पर हैं।
सोना उच्चतम स्तर से करीब 6770 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 6770 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।
हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।