मेरठ। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग, शास्त्री भवन, नई दिल्ली के पत्र द्वारा प्रधानमंत्री यंग अचीवर्स छात्रवृत्ति अवार्ड योजनान्तर्गत ओ0बी0सी0 एवं अन्य छात्रों को टाप क्लास शिक्षा प्रदान किये जाने हेतु प्रधानमंत्री यशस्वी प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाना है। चयन मेरिट के आधार पर होगा। चयनित छात्रों को कक्षा 9-10 में अध्ययन हेतु रू0-75,000.00 तथा कक्षा 11-12 में अध्ययन हेतु रू0-1,25,000.00 प्रति वर्ष छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी। उक्त योजना में आवेदन हेतु वेबसाइट http://yet.nta.ac.in निर्धारित है। योजना हेतु दिनांक 01.09.2022 से 05.09.2022 तक आवेदन किया जा सकता है, दिनाॅंक 06.09.2022 से 08.09.2022 तक आवेदन पत्र में सुधार, दिनाॅंक 19.09.2022 से 23.09.2022 तक प्रवेश पत्र तथा दिनांक 25.09.2022 (रविवार) को परीक्षा की तिथि है।

उन्होने बताया कि आवेदन हेतु योग्यता Other Backward Class(OBC), Economically Backward Class(EBC) and De-Notified, Nomadic & Semi-Nomadic Tribes(DNT)] माता-पिता/अभिभावक की वार्षिक आय रू0-2,50,000.00 (दो लाख पचास हजार रू0) से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा आवेदन करने के लिए छात्र के पास एक्टिव वैध मोबाईल न0, आधार न0 (यू0आई0डी0), आधार लिंक बैंक खाता, आय प्रमाण पत्र (2,50,000.00 दो लाख पचास हजार से अधिक का न हो) एवं जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए।

