40 छात्रों को शिक्षक ने इस वजह से बेरहमी से पीटा, जानें क्या पूरा मामला

40 छात्रों को शिक्षक ने इस वजह से बेरहमी से पीटा, जानें क्या पूरा मामला

महाराष्ट्र के बीड से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताना चाहते हैं कि एक शिक्षक ने 40 छात्रों की पिटाई की है। इस घटना से हडकंप मच गया है। टीचर ने छात्रों को क्यों मारा इसके पीछे की वजह जानकर आप दंग रह जाएंगे। दरअसल शिक्षक इस बात से नाराज था कि बच्चों ने उसे वेरी गुड मॉर्निंग की बजाय सिर्फ गुड मॉर्निंग बोला था।

गौर हो कि शिक्षक के कक्षा में प्रवेश करने के बाद अंग्रेजी में नमस्कार या गुड मॉर्निंग हम कहते है। सूबे के परली के एक स्कूल में जब शिक्षक कक्षा में आया तो छात्रों ने गुड मॉर्निंग कहा। लेकिन इससे शिक्षक गुस्सा गया और उसनें छात्रों को कहा कि गुड मॉर्निंग नहीं वेरी गुड मॉर्निंग कहो। इस शिक्षक ने इसे लेकर आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले 40 छात्रों की पिटाई कर दी।

वहीं इस मामले को लेकर शिक्षक की शिकायत अभिभावकों ने संस्था से की। जिसके बाद संस्था ने नगर थाने में शिकायत दर्ज करायी। अब पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। परली पुलिस आगे की जांच कर रही है।

पूरे वाकये को लेकर शिक्षक ने आठवीं कक्षा के छात्रों की पिटाई की है। यह घटना शहर के श्री नागनाथ आवासीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में हुई है। इस घटना से शिक्षक के पेशे पर सवाल खड़ा किया है। इस वाकये के बाद छात्र रोते हुए कक्षा के बाहर आए और प्रिंसिपल को पूरी चीज बताई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *