26 जुलाई को ओटीटी पर रिलीज होगी माधवन की रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट 26 जुलाई को ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी।

आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुयी है। रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट इसरो के पूर्व रॉकेट साइंटिस्ट नांबी नारायणन के जीवन पर आधारित है। आर माधवन ने नांबी नारायणन का किरदार निभाया है।यह पैन इंडिया फिल्म 6 भाषा हिंदी, तमिल, तेलुगु, अंग्रेजी, मलयालय और कन्नड़ में रिलीज हुई है।फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस का भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी आने वाली है।

अमेजन प्राइम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। अमेजन प्राइम ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि आर माधवन की फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ 26 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *