23 जून को होगी बैठक, आमने-सामने होंगे PM मोदी और जिनपिंग

3 महीने से भी ज्यादा वक्त से जारी यूक्रेन युद्ध के बीच अब एक बहुत बड़ी मीटिंग होने वाली है। पूरी दुनिया की नजर 23 जून पर टिकी है। इस दिन दुनिया के 3 बड़े लीडर मिलने जा रहे हैं। जिनके मिलन से इस युद्ध के बाद के हालात की दशा और दिशा बदल सकती है। यह 3 लीडर हैं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और भारत के पीएम नरेंद्र मोदी। इतना ही नहीं करीब 2 साल से चल रहे चीन और भारत के विवाद के बीच चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग और पीएम मोदी आमने-सामने होंगे।

23 जून को चीन की राजधानी बीजिंग में 14 वा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन होने जा रहा है। रूसी करण युद्ध के बाद दुनिया में राजनीतिक स्थिति बड़ी तेजी से बदलती जा रही है। एक तरफ अमेरिका के नेतृत्व में पश्चिमी देश हैं तो दूसरी और रूस और चीन है। दोनों की कूटनीतिक कोशिशें दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को अपने साथ लाने की है। इसकी सबसे बड़ी वजह है चीन को घेरने के लिए जापान में कोर्ट की बैठक के बाद अब ब्रिक्स देश अपनी बैठक करने जा रहे हैं। वार्ड और वृक्ष को एक दूसरे का विरोधी माना जाता है। लेकिन इन दोनों संगठनों में भारत शामिल है। यह भारत की बढ़ती अहमियत है कि दोनों ही संगठन किसी भी तरह से भारत को अपने साथ रखना चाहते हैं।

कौन-कौन होंगे शामिल

  • ब्राजील
  • रूस
  • भारत
  • चीन
  • दक्षिण अफ्रीका

बैठक वर्चुअल होगी लेकिन सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। इस बार ब्रिक्स सम्मिट की मेजबानी की जिम्मेदारी चीन को सौंपी गई है। रूस श्री कृष्ण युद्ध के बाद पहली बार पुतिन किसी बड़ी बैठक में भाग लेंगे। ऐसे में पूरी दुनिया की निगाहें रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर होंगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *