21वीं मंजिल पर एसी बना आग का गोला! नोएडा की अरण्या सोसाइटी में मची अफरा-तफरी, तीन फ्लैट झुलसे

21वीं मंजिल पर एसी बना आग का गोला! नोएडा की अरण्या सोसाइटी में मची अफरा-तफरी, तीन फ्लैट झुलसे

नोएडा। जिले के थाना सेक्टर -113 क्षेत्र में सेक्टर 119 स्थित एक सोसाइटी में 21 वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में आज सुबह एयर कंडीशन में ब्लास्ट होने की वजह से आग लग गई। देखते ही देखते आगे ने विकराल रूप धारण कर आसपास के दो और फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि आज सुबह को फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि सेक्टर 119 स्थित अरण्या सोसाइटी के 21वें फ्लोर पर रहने वाले एक व्यक्ति के फ्लैट में आग लग गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग ने आसपास के दो और फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में घरों में मौजूद सामान जल गया है। प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि 21वें फ्लोर पर रहने वाले व्यक्ति के घर में लगा एयर कंडीशन ब्लास्ट हो गया था, जिसकी वजह से आग लगी। इस घटना में कोई जनहानि नहीं है। इस वर्ष में ग्रीष्मकालीन ऋतु में अब तक डेढ़ सौ से ज्यादा जगह पर एयर कंडीशन के ब्लास्ट की वजह से आग लग चुकी है।

सीएफओ ने बताया कि बीती रात को गोल्डन आई कमर्शियल बिल्डिंग के नौवी मंजिल पर स्थित एक कार्यालय में आग लग गई थी। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों की फंसने की सूचना थी। मौके पर हाइड्रोलिक प्लेटफार्म भी भेजा गया। आग को पूर्णतया बुझा दिया गया है, जिस व्यक्ति ने फंसने की सूचना दी थी वह बाहर थे। उन्होंने गलत सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *