20 जुलाई हिंसा पर नंद किशोर गुर्जर का बड़ा बयान, बोले- साजिश रचने वालों को कानून सख्त जवाब देगा

20 जुलाई हिंसा पर नंद किशोर गुर्जर का बड़ा बयान, बोले- साजिश रचने वालों को कानून सख्त जवाब देगा

बागपत। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि उन्होंने (धर्मेंद्र प्रधान) ने किसी दबाव में नहीं, बल्कि खुद अपना इस्तीफा दिया है। इस दौरान, भाजपा विधायक ने जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर सवाल उठाए।

भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने किसी दबाव में नहीं, बल्कि खुद अपना इस्तीफा दिया है। हम छात्रों के साथ खड़े थे, उनके साथ खड़े हैं और आगे भी उनके साथ खड़े रहेंगे। नंद किशोर गुर्जर ने कहा, “हम छात्रों के साथ थे और अभी भी उनके साथ हैं। हालांकि, आपने देखा होगा कि ‘नाम रहेगा अल्लाह का’ और भगवान राम के खिलाफ नारेबाजी का कोई विरोध नहीं हुआ। इसका मतलब है कि हिंदू एक नहीं था। उन्होंने दावा किया कि जंतर-मंतर पर जुटने वाली भीड़ में 99 प्रतिशत मुस्लिम थे।

जिस तरह नारे लगे, भगवान राम के खिलाफ अपशब्द बोले गए, अगर वहां हिंदू होते तो टकराव होता।” उन्होंने यह भी कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वालों में कोई नीट छात्र भी नहीं था। नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि इस मामले को लेकर तमाम जांच की जाएंगी। जिन्होंने साजिश रचने की कोशिश की, उनकी सात पीढ़ियां भी याद रखेंगी।

भाजपा विधायक ने कहा, “उन्होंने (प्रदर्शनकारियों) प्रधानमंत्री के आवास को घेरने की कोशिश की। गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में हैं, और सभी को यह बात ध्यान में रखनी चाहिए। उन्हें यह लंबे समय तक याद रहेगा।” उन्होंने कहा, “जहां तक ​​विपक्ष के नेताओं की बात है, तो आज कांग्रेस बोल रही है, लेकिन जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां भी पेपर लीक हुए हैं। यह समस्या कांग्रेस ने ही पैदा की थी। जब मैं उत्तर प्रदेश में छात्र संघ अध्यक्ष था, तब उत्तर पुस्तिकाएं खुलेआम पड़ी मिलती थीं। प्रश्न पत्र तीन दिन पहले ही लीक हो जाते थे और पैसे देकर नौकरियां मिल जाती थीं।”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *