2 मई को पूर्व राज्यपाल वीरेंद्र वर्मा की पुण्यतिथि पर होगा गांधी कॉलोनी में हवन और शांति पाठ

2 मई को पूर्व राज्यपाल वीरेंद्र वर्मा की पुण्यतिथि पर होगा गांधी कॉलोनी में हवन और शांति पाठ

मुजफ्फरनगर (मो सुहैल) वरिष्ठ समाजसेवियों की एक मीटिंग वरिष्ठ समाजसेवी उमा दत्त शर्मा के आवास पर हुई जिसमें सभी जिम्मेदार सामाजिक कार्य करने वाले वर्ग के लोग मौजूद रहे मीटिंग में सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई एवं साथ ही घोषणा की गई कि 2 मई 2022 को समय प्रातः 8 बजे पूर्व राज्यपाल वीरेंद्र वर्मा की पुण्यतिथि पर हवन और शांति पाठ वर्मा पार्क गांधी कॉलोनी चौधरी चरण सिंह भवन में किया जाएगा जिसकी अध्यक्षता चौधरी देवी सिंह एवं संयोजक उमादत्त शर्मा करेंगे साथी अनेकों सामाजिक मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। आर जिस तरह राजनीति में जातिवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है उसी के विषय में खास चर्चा हुई कि सामाजिक कार्यों से सभी धर्मों को लेकर साथ चला जाएगा और हिंदू मुस्लिम एकता की एक मिसाल कायम की जाएगी उन्होंने 2 मई को पूर्व राज्यपाल वीरेंद्र वर्मा की पुण्यतिथि पर जोकि वर्मा पर गांधी कॉलोनी चौधरी चरण सिंह भवन में होगी उसके लिए सभी को आमंत्रित भी किया कि इसमें सभी वर्ग के लोग शामिल हो सभी से अपील की। इस मौके पर उमादत्त शर्मा, ब्रजवीर सिंह एडवोकेट, सुंदर पाल सिंह, बिट्टू प्रधान, मास्टर संजीव सिंह, हाजी सरफराज अध्यक्ष आरके ट्रस्ट, वीरसेन भभीसा, रामपाल वर्मा, जगदीश अरोड़ा, ब्रह्म प्रकाश शर्मा आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *