19 साल की लड़की 61 साल के ब्वॉयफ्रेंड को लेकर घर पहुंची, भड़के मां-बाप ने उठाया ये कदम

कहते हैं प्यार अंधा होता है और अमरीका में इस अंधे प्यार ने एक पल में मां-बाप के पैरों तले जमीन खिसका दी। यह कहानी है अमरीका की रहने वाली उस सैन्य अधिकारी की, जो अपने दादा की उम्र के ब्वॉयफ्रैंड को लेकर अपने घर पहुंच गई, अपने मां-बाप से मिलवाने। लेकिन उसके बाद जो हुआ शायद उसे लड़की ने सपने में भी नहीं सोचा था। उसके मां-बाप ने पुलिस को बुला लिया।

19 साल की इस लड़की ने खुलासा किया है कि जैसे ही उसने अपने मां-बाप से अपने ब्वॉयफ्रैंड का परिचय करवाया, उसके मां-बाप बुरी तरह से भड़क गए और फौरन पुलिस को बुला लिया। 61 साल का उक्त ब्वॉयफ्रैंड पहले से ही शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी थे। लिहाजा उसके मां-बाप काफी गुस्से में थे और उनकी शादी के लिए किसी भी तरह से तैयार नहीं हो रहे थे।

लड़की ने कहा कि उसके माता-पिता ने पहली बार तो पुलिस को बुला लिया, लेकिन बाद में वह इनके रिश्ते के लिए मान गए और फिर दोनों परिवारों का रिश्ता जुड़ गया। वह 2020 में केविन से एक डेटिंग साइट पर मिली थी। केविन की उम्र उस वक्त 60 साल थी और उसकी 18 साल की। दोनों के बीच उम्र का इतना बड़ा फासला होने के बाद भी दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *