17 सितम्बर को आर्बिटेशन एवं निष्पादन वादो के निस्तारण हेतु होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन-सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण

मेरठ। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ विजय कुमार ने बताया कि मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद के पत्र के अनुपालन में एवं मा0 जनपद न्यायाधीश द्वारा जनपद मेरठ में दिनांक 17 सितम्बर 2022 (शनिवार) को निष्पादन वाद/प्रार्थन पत्रा अंतर्गत धारा-34 आर्बिटेशन एवं काॅन्सीलियेशन वादो का निस्तारण किये जाने हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्होने बताया कि दिनांक 17 सितम्बर 2022 (शनिवार) को आयोजित विशेष लोक अदालत में आर्बिटेशन एवं निष्पादन वादो का निस्तारण सुलह-समझौते व आपसी सहमति के आधार पर किया जायेगा।


