15 सितम्बर तक चैथे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों हेतु करें आॅनलाईन आवेदन-सीडीओ

15 सितम्बर तक चैथे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों हेतु करें आॅनलाईन आवेदन-सीडीओ

मेरठ। मुख्य विकास अधिकारी शशांक चैधरी ने सूचित करते हुये बताया कि जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग, जल शक्ति मंत्रालय ने राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल www.awards.gov.in के माध्यम से विभिन्न श्रेणियों में चैथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। पुरस्कारों का उद्देश्य व्यक्तियों और संगठनों द्वारा जल संरक्षण और प्रबंधन के क्षेत्र में किए गए प्रयासों को मान्यता देना है, इस उद्देश्य के लिए बड़ी संख्या में आबादी को काम करने के लिए प्रेरित करना है। इन पुरस्कारों के तहत ग्यारह श्रेणियों को शामिल किया गया है -सर्वश्रेष्ठ राज्य, सर्वश्रेष्ठ जिला, सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत, सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय, सर्वश्रेष्ठ मीडिया, सर्वश्रेष्ठ स्कूल, कैंपस उपयोग के लिए सर्वश्रेष्ठ संस्थान, सर्वश्रेष्ठ उद्योग, सर्वश्रेष्ठ एनजीओ, सर्वश्रेष्ठ जल एसोसिएशन और सीएसआर गतिविधियों के लिए सर्वश्रेष्ठ उद्योग। उन्होने बताया कि आवेदन ऑनलाइन राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल www.awards.gov.in के माध्यम से प्राप्त किए जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2022 है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *