15 सितम्बर तक जनपद न्यायालय में संविदा सफाईकर्मी हेतु करें आवेदन-मा0 जिला न्यायाधीश

15 सितम्बर तक जनपद न्यायालय में संविदा सफाईकर्मी हेतु करें आवेदन-मा0 जिला न्यायाधीश

मेरठ। जिला न्यायाधीश रजत सिंह जैन ने बताया कि मा0 उच्च न्यायालय के पत्र में दिये गये निर्देशो के अनुपालन में जनपद न्यायालय मेरठ में 08 अंशकालीन अस्थाई स्वीपरो की नियुक्ति की जानी है। यह नियुक्ति पूर्णतः अंशकालीन अस्थाई रूप से रू0 6000-00 प्रतिमाह की दर से संविदा के आधार पर की जायेगी, जिसे कभी भी बिना किसी पूर्व सूचना के समाप्त किया सकता है। सफाई कर्मियों की पूर्णकालिक नियुक्ति किसी भी दशा में नहीं की जायेगी बल्कि संविदा के तौर पर उनसे कार्य लिया जायेगा।

उन्होने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी उपरोक्त सफाईकर्मी के 08 पदो हेतु दिनांक 15 सितम्बर 2022 तक अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप पर जनपद न्यायालय मेेरठ के केन्द्रीय नजारत अनुभाग में केन्द्रीय नाजिर के पास जमा कर सकते है। आवेदन पत्र का प्रारूप केन्द्रीय नजारत, जनपद न्यायालय मेरठ में केन्द्रीय नाजिर के पास उपलब्ध है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *