मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की आने वाली फिल्म ‘हिट-द फर्स्ट केस’ 15 जुलाई को रिलीज होगी।
राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की आने वाली फिल्म ‘हिट-द फर्स्ट केस’ 15 जुलाई को रिलीज होगी।यह एक सस्पेंस थ्रिलर है, जिसमें राजकुमार राव एक पुलिस अफसर के रोल में हैं। फिल्म की कहानी एक पुलिस वाले की है जो एक गुमशुदा लड़की की तलाश में हैं। इस दौरान क्या-क्या रोमांचक ट्विस्ट आते हैं और क्या खुलासे होते हैं, यही फिल्म की कहानी है।
‘हिट-द फर्स्ट केस’ को डॉ. शैलेष कोलानु ने निर्देशित किया है, जबकि इसे भूषण कुमार, दिल राजू, कृष्ण कुमार और कुलदीप राठौर ने प्रोड्यूस किया है। हिट: द फर्स्ट केस’ 2020 में आई इसी नाम की तेलुगू फिल्म का हिंदी रीमेक है।


