14 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन,इस संबंध में हुई बैठक

14 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन,इस संबंध में हुई बैठक

सहारनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने 14 मई 2022 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियो के सम्बन्ध में आज अपने विश्राम कक्ष में बैठक की। जनपद न्यायाधीश महोदय ने सभी को निर्देशित किया कि वह अधिक से अधिक राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करें तथा अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन वादांे को राष्ट्रीय लोक अदालत में चिन्हित कर निस्तारित करायंे। माननीय जिला जज महोदय ने अपर नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि वह जनपद में चलने वाली सभी एल.ई.डी. में राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करें। अधिशासी अधिकारी बिजली विभाग को निर्देशित किया कि वह राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार वाहन के माध्यम से पूर्ण जनपद मे कराना सुनिश्चित करें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्षध्जिला जज अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने 14 मई 2022 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियांे के सम्बन्ध में 26 अपै्रल 2022 को भी समस्त न्यायिक अधिकारीगण की मीटिंग आयोजित की थी जिसमें उन्होनें न्यायिक अधिकारीगण को निर्देशित किया कि वह अपने अपने न्यायालयांे से अधिक से अधिक वाद राष्ट्रीय लोक अदालत में नियत कर सूचना पक्षकारों को भिजवाना सुनिश्चित करें। जिससे राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल बनाया जा सकें। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हृषीकेश पाण्डेय ने आज सरकारी एवं प्राइवेट बैंकांे बी.एस.एन.एल. के अधिकारीगण की मीटिंग भी आयोजित की जिसमें सभी मैनेजर व बी.एस.एन.एल. के अधिकारीगण उपस्थित हुए। जिला प्राधिकरण के सचिव हृषीकेश पाण्डेय ने कहा कि सभी बैंक जनपद के सभी ब्लाकों में अपने अपने बैंक का वाहन राष्ट्रीय लोक अदालत प्रचार-प्रसार हेतु चलाये तथा आम लोगांे को जागरूक करें कि वह अपना वाद राष्ट्रीय लोक अदालत मे आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित करायें तथा इस योजना का लाभ प्राप्त करें। बैठक में अपर नगर आयुक्त, अध्यक्ष सहारनपुर विकास प्राधिकरण, श्रम प्रर्वतन अधिकारी, सहायक जिला पूर्ति अधिकारी, अधीक्षण अभियंता विधुत विभाग, एआरटीओ, जिला सूचना अधिकारी सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारीगण ने भाग लिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *