14 साल की लड़की का अपहरण, पूरी रात नशा देकर रेप करता रहा आरोपी, अचेत छोड़ गया

14 साल की लड़की का अपहरण, पूरी रात नशा देकर रेप करता रहा आरोपी, अचेत छोड़ गया

राजधानी में फिर से नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। इस बार भट्टा बस्ती पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पीड़िता ने अपनी मां की मौजूदगी में पुलिस रिपोर्ट दी और आकाश नाम के एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस आकाश की तलाश कर रही है। उसका मोबाइल फिलहाल बंद आ रहा है।

पुलिस ने बताया कि लड़की को नशा दिया गयाए वह अचेत हालात में मिली थी। उसका इलाज कराया गया है। जांच कर रही भट्टा बस्ती पुलिस ने बताया कि 12 अगस्त की शाम को भट्टा बस्ती में रहने वाली 14 साल की लड़की घर से किसी काम के लिए निकली थीए वापस घर नहीं लौटी। देर शाम परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु की। उसके अगले दिन यानि 13 अगस्त को दोपहर में लड़की बेसुध हालत में भट्टा बस्ती में 17 नंबर बस स्टैंड के नजदीक मिली।
इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को लगी तो लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरी तरह से होश आने के बाद उसने पुलिस को बताया कि वह 12 अगस्त को बाजार में थी। इसी दौरान उसे आकाश नाम का एक लड़का मिला। वह उसे अपने साथ एक होटल में ले गया और वहां ले जाकर उसके साथ रेप किया। पीडिता ने पुलिस को बताया कि रात और सवेरे तीन बार उसे नशे की दवा डालकर खाना खिलाया। बाद में इसका खुलासा हो सका। पुलिस ने आकाश की तलाश शुरु कर दी है। लड़की अस्पताल में है। उसकी मां ने कल शाम केस दर्ज कराया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *