14 वर्षीय मासूम की पीट-पीट कर हत्या,होटल के पीछे पार्क में मिला शव

14 वर्षीय मासूम की पीट-पीट कर हत्या,होटल के पीछे पार्क में मिला शव

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में गुरुवार रात 14 वर्षीय मासूम किशोर को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया। 14 वर्षीय किशोर का शव खून से लथपथ एक पार्क में पड़ा मिला। परिजनों को उसके दोस्त पर शक जो उनके मासूम बच्चे को घर से बुलाकर ले गया था। पुलिस ने मृतक के दोस्त को कस्टडी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम करीब सात बजे हिमांशु अपने दोस्त वंश के साथ रेडिसन होटल के पीछे पार्क में खेलने गया था।लेकिन देर रात तक जब 14 वर्षीय हिमांशु शर्मा घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी समय बाद करीब रात 11 बजे हिमांशु खून से लथपथ पार्क में पड़ा मिला। परिजन हिमांशु को अस्पताल लेकर गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हिमांशु के चेहरे से लेकर पूरे शरीर पर चोटों के बुरी तरह निशान थे। आशंका जताई जा रही है कि उसको पीट-पीटकर मारा गया है। फिलहाल पुलिस में हिमांशु के दोस्त वंश को कस्टडी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इंदिरापुरम सीओ अभय कुमार मिश्रा ने कहा कि वह जल्दी इस वारदात का खुलासा करेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *