हस्तिनापुर। महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर क्षेत्र के ग्राम पाली के युवा दीपक गुर्जर ने भारत व भारतीय संस्कृति की पताका फहराने के उद्देश्य से भारत भ्रमण की 13000 किलोमीटर मीटर की यात्रा का संकल्प लिया जिसमें भारत के चारों धाम व 12 ज्योतिर्लिंग की पैदल यात्रा करनी है इस यात्रा का शुभारंभ आज पाली ग्राम के ऐतिहासिक शिव मंदिर से हुआ यात्रा का शुभारंभ कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री सुनील पोसवाल व वार्ड नंबर 2 के जिला पंचायत सदस्य पति जितेंद्र गुर्जर , आचार्य रामचंद्र विधूड़ी, मोनू गुर्जर, शिव मंदिर के महंत , दीपक गुर्जर के माता-पिता व परिजन तथा समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री सुनील पोसवाल ने कहा कि पाली गांव इतिहासिक गांव है क्योंकि राष्ट्रीय ध्वज की रक्षा करने के लिए कारगिल के युद्ध में शहीद योगेंद्र यादव ने विजय पताका फहराने का काम किया था । इसलिए हमें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि दीपक गुर्जर अपनी आस्था और विश्वास , मेहनत व लगन के साथ भारतीय संस्कृति और धर्म की पताका फहराकर अपने गांव पाली , हस्तिनापुर क्षेत्र व जनपद मेरठ का नाम रोशन करेगा । इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों तथा ग्राम वासियों ने दीपक गुर्जर को पुष्पों व नोटों की माला पहनाकर स्वागत किया साथ ही सभी ने अपने अपने अनुसार आर्थिक सहयोग भी किया । इस अवसर पर जितेंद्र गुर्जर पाली व मोनू गुर्जर ने भी हर संभव मदद करने का वादा किया व कार्यक्रम को संबोधित किया । इस अवसर पर राजकुमार यादव , गौरव चंदेल, अमित चंदेल , रवि चंदेल ,राहुल खिलाड़ी सिंह चंदेल, बबलू चंदेल, विजय सिंह कवि ,जयकार सिंह ,पुनीत चंदेल ,रामबीर सिंह , मोहित चंदेल व सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
