मेरठ। अपर नगर मजिस्टेट ब्रहमपुरी ने बताया कि अपर जिलाधिकारी प्रशासन मेरठ के द्वारा वाद सं0-डी0 2017115204760 धारा-6ए आवश्यक वस्तु अधिनियम सरकार बनाम श्री रिपूदमन सैन, उचित दर विके्रेता, मौहल्ला गोलाबढ, मेरठ में पारित आदेश के अनुपालन में तथा जिला पूर्ति अधिकारी मेरठ के कार्यालय पत्रांक के क्रम में 77.00 कु0 गेहूॅ, 69.50 कु0 चावल व 500 लीटर मिट्टी का तेल सामान/वस्तुओ की नीलामी आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 की धारा-6(2) के अंतर्गत की जानी है। उक्त नीलामी के लिए दिनांक 12 सितम्बर 2022 को अपरान्ह 03.30 बजे निर्धारित है। नीलामी स्थल मै0 रिपूदमन सैन (निरस्त) उचित दर विक्रेता गोलाबढ नगर क्षेत्र द्वितीय मेरठ की उचित दर दुकान है। नीलामी के नियम व शर्तें जिला पूर्ति अधिकारी मेरठ के नोटिस बोर्ड पर चस्पा है।

