नई दिल्ली। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जापान के इस शख्स का नाम Toco है। उसका कहना है कि वह बचपन से ही जानवरों की जिंदगी जीना तक जाता था और उसे कुत्तों से बहुत प्यार था। अपने इसी शौक को पूरा करने के लिए Toco ने कॉस्टयूम स्पेशल इफेक्ट्स वर्कशॉप Zeppet से संपर्क किया। यहां से उसने अपने लिए एक अल्ट्रा रियलिस्टिक डॉग कॉस्टयूम बनवाया। इसे पहनने के बाद Toco एकदम कुत्ते जैसा दिखता है और कोई भी उसे इंसान नहीं समझता।

Zeppet ने इस कॉस्टयूम को तैयार करने के लिए सिंथेटिक्स व का इस्तेमाल किया। वहीं, इसे बनाने में 40 दिन का वक्त लगा है। आपको बता दें कि इस कॉस्टयूम को खरीदने के लिए Toco ने 2 मिलीयन येन यानी 11 लाख 63 हजार रुपए फीस के तौर पर दिए।

Toco ने इस कॉस्ट्यूम को पहनकर ट्विटर पर अपनी तस्वीरें में शेयर की हैं। इस कॉस्टयूम को पहनने के बाद Toco कहीं से भी इंसान नहीं लगता है। इसे पहनकर वह वाकई एक कुत्ते जैसा नजर आता है। Toco ने यूट्यूब पर अपनी कुत्तों वाली जिंदगी की अपडेट देने के लिए एक चैनल पर बनाया है। इंटरनेट पर उनकी चर्चा चारों तरफ है। Toco का कहना है कि वह इंसान से कुत्ता बनकर बहुत खुश हैं।

