08 जुलाई को रिलीज होगी विद्युत जामवाल की फिल्म खुदा हाफिज चैप्टर 2

मुंबई। बॉलीवुड के एक्शन स्टार विद्युत जामवाल की फिल्म खुदा हाफिज चैप्टर 2, 08 जुलाई को रिलीज होगी।
विद्युत जामवाल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म खुदा हाफिज 2 के रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म जून के मध्य में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। लेकिन अब फिल्म निर्माताओं ने खुदा हाफिज 2 की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। यह फिल्म अब 08 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
खुदा हाफिज 2 की नई रिलीज डेट का एलान एक टीजर वीडियो साझा कर किया गया है। इस टीजर वीडियो में विद्युत जामवाल भारी बारिश के बीच एक्शन करते हुए दिख रहे हैं।
खुदा हाफिज चैप्टर 2 की नई रिलीज डेट का एलान करने हुए विद्युत जामवाल ने इंस्टाग्राम पर लिखा,“वह हमेशा अपने परिवार के लिए आखिरी सांस तक लड़ेगा। अब खुदा हाफिज चैप्टर 2, 8 जुलाई, 2022 को सिनेमाघरों में आएगी।”
गौरतलब है कि खुदा हाफिज चैप्टर 2 में विद्युत जामवाल के साथ शिवालिका ओबेरॉय भी मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। फारूक कबीर के निर्देशन में बनी यह एक्शन थ्रिलर फिल्म वर्ष 2020 में रिलीज हुई खुदा हाफिज का सीक्वल है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *