मुजफ्फरनगर (मो० सुहैल)। ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आज डॉ अब्दुल खालिद सिद्दीकी के आवास पर ज़ैनब पुत्री सलीम का सम्मान समारोह किया गया। ज़ैनब द्वारा अपनी समस्त समस्याओं के बावजूद भी इण्टरमीडिएट में 80% लाकर आपने माँ बाप का नाम रोशन किया है संस्था कई वर्षोँ से इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करती आ रहा है जिसका उद्देश्य समाज मे लड़कियों की शिक्षा का प्रचार प्रसार करना है ताकि शिक्षा से वंचित लड़कियो को शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़ने की अभिप्रेरणा मिले। इस अवसर पर संस्था की प्रबन्धकारिणी समिति के सदस्यों ने ज़ैनब को आशीर्वाद देते हुए आगे इस प्रकार पढ़ाई जारी करने की बात कही। इस अवसर संस्था के उपाध्यक्ष फैज़ुर्रहमान सचिव एम शाहवेज़ सहसचिव डॉ अब्दुल ख़ालिक़ सिद्दीकी कोषाध्यक्ष शाहआलम आर के सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष हाजी सरफ़राज़ मशहूर शायर अल्ताफ मशल साहब उपस्थित रहे।
