स्वस्थ भारत मिशन को आगे बढ़ाते हुए भारतीय वैश्य संगम- दिल्ली एवं स्थानीय इकाई ने आयुष प्रकल्प के अंतर्गत भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की लगभग सभी 900 छात्राओं, शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं स्टाफ को डेंगू, चिकनगुनिया, स्वाइन फ्लू एवं मलेरिया आदि रोगों से बचाव हेतु होम्योपैथिक ड्रॉप्स पिलाई l

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अंबुज गुप्ता ने विद्यालय प्रबंध समिति का इस महान कार्य में सहयोग हेतु आभार प्रकट किया l

कार्यक्रम में सतीश बिंदल, विपुल सिंघल, अनिल सिंघल, सुभाष चंद गुप्ता, विष्णु स्वरूप अग्रवाल एवं समस्त विद्यालय स्टाफ का विशेष सहयोग रहा l

