हस्तिनापुर। शासन के निर्देश पर आजादी के 75वे अमृत महोत्सव के अवसर पर उत्तर प्रदेश होमगार्ड और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से कस्बे में तिरंगा जागरूकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख नितिन पोसवाल ने तिरंगे के साथ किया।
हर घर तिरंगा योजना के तहत बृहस्पतिवार को कस्बे में प्रदेश होमगार्ड और पुलिस प्रशासन द्वारा जागरूकता तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा रैली का ब्लाक प्रमुख नितिन पोसवाल ने नगर पंचायत परिसर से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख नितिन पोसवाल ने कहा कि यह वर्ष हमारे लिए गर्व का वर्ष है क्योंकि आज से 75 वर्ष पूर्व हमारा देश अंग्रेजों के कब्जे से रूप से आजाद हुआ था। आजादी के लिए हमारे देश के हजारों वीर शहीद हुए उसके बाद हमें यह आजादी मिली हमें उनके बलिदान को भूलना नहीं चाहिए उन्हें याद करते हुए हम यह आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। थाना प्रभारी कुंवरपाल सिंह राठौर ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में कस्बे में यह तिरंगा जागरूकता रैली निकाली जा रही है। तिरंगे के महत्व को कभी नहीं बुलाना चाहिए यह हमारे देश की आन बान शान का प्रतीक है। इस तिरंगा जागरूकता रैली का नेतृत्व उत्तर प्रदेश होमगार्ड के बीओ अशोक यादव, टूआईसी संजीव भाटी, थाना प्रभारी कुंवरपाल सिंह राठौर, आदि ने किया। जो कस्बे के मुख्य मार्ग से होती हुई उधम सिंह मार्ग पर समाप्त हुई जहां पर शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर थाना प्रभारी कुंवरपाल सिंह राठौर के साथ सभी पुलिसकर्मियों ने शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। और तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान देशभक्ति गीतों से हस्तिनापुर का कण-कण सराबोर हो रहा था चारों ओर देशभक्ति की धुन बज रही थी। इस तरंगा यात्रा में एसएसआई मुनीशपाल, उप निरीक्षक अरुण कुमार, विमल सैनी सुनील कुमार, मुकेश कुमार, कांस्टेबल रामेंद्र चौधरी, सहित योगेश कुमार, राजू, सुशील कुमार, चौधरी रवि, आदि होमगार्ड मौजूद रहे।

