उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय में स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे गुरुद्वारे श्री हेमकुंट साहिब के कपाट इस साल 10 अक्तूबर को बंद होंगे।

हेमकुंट साहिब प्रबंधक ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि इस वर्ष 22 मई को हेमकुंट साहिब के कपाट खुलने के बाद से सवा दो लाख श्रद्धालु गुरुद्वारे में माथा टेकने के लिए आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारे के कपाट बंद करने का फैसला प्रबंधक ट्रस्ट के ट्रस्टियों द्वारा लिया गया।
