हिन्दू जागरण मंच जन्मकाल से ही अखण्ड भारत संकल्प दिवस के रूप में मनाता आया है

मुज़फ्फरनगर। हिन्दू जागरण मंच ने बघरा खण्ड में 14 अगस्त को अखण्ड भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जिसमे हज़ारों युवाओं ने ट्रेक्टरों, गाड़ियों, बुडोज़र सहित सेकड़ों बाईकों सहित तिरंगा यात्रा निकाली हिन्दू जागरण मंच के प्रांत श्रीमान प्रवेन्द्र जी भाईसाहब ने भगवा झंडी लहरा कर यात्रा का शुभारम्भ किया। भगवा यात्रा बघरा खण्ड में श्री दुर्गा मंदिर से शुरु होकर विभन्न मार्गो से होती हुई श्री दुर्गा मंदिर पर समाप्त हुई
इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष श्रीमान प्रवेन्द्र जी भाईसाहब ने कहां की 1947 में जिस प्रकार से एक अव्हावारिक व अतार्किक आधार पर मात्र नेहरू व जिन्ना की सत्ता की भूख को संतुष्ट करने के लिए एक रेडकलीफ लाइन अखण्ड भारत के मानचित्र पर खींच कर देश के तीन टुकड़े कर दिए गए वह सर्वधा गलत व अमानवीय था इस विभाजन के कारण लगभग डेढ़ करोड़ नागरिकों को अपनी जन्म भूमि व कर्म भूमि को छोड़कर पलायन करना पड़ा था 8-9 लाख लोगो को अपने प्राण गवाने पड़े थे जो उस समय की वीभत्स घटना थी माँ बहनो बच्चों के साथ कितना वीभत्स घ्रणित कार्य उस समय घटित हुवा होगा सोच कर भी आँखों में आंसू आ जाते ऐसे अमानवीय विभाजन को समाप्त कराने के लिए हर हिन्दू को संकल्प लेना चाहिए
जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पंवार ने कार्यक्रम संयोजक जिलाउपाध्यक्ष सागर बजरंगी व बघरा खण्ड अध्यक्ष रविंद्र कश्यप व उनके साथ लगे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी युवाओं को धन्यवाद दिया और कहां की पूरा देश आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अखण्ड भारत संकल्प दिवस मना रहा है आप सभी को स्वतन्त्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें और आप सभी को आज संकल्प लेना होगा की माँ भारती के अखण्ड स्वरूप के पुनरनिर्माण के लिए कार्य करेंगे ताकि आने वाला नवभारत हमारी पीढ़ी के लिए सुखद हो। इस मोके पर जिलाउपाध्यक्ष राजेश शर्मा, आर्थिक आयाम प्रमुख राजीव धीमान,अखिलेश पुरी नगर महामंत्री,रंजीत शर्मा युवा नगरध्यक्ष,अनुज टीटू जिलाउपाध्यक्ष युवा, राजकुमार सूजडूसदर खण्ड अध्यक्ष,कार्तिक जौहरी जिला महामंत्री युवा,शशांक सैनी,संजय चौधरी,,रवि वर्मा,रामकिशोर सहित हज़ारों की संख्या में हिन्दू वीर उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *