“हर हर शम्भू” की गायिका फरमानी को सलमान का आमंत्रण, बन सकती है इस रियलिटी शो का हिस्सा

अपने ‘हर हर शंभू’ गाने से सुर्खियां बटोरने वाली सिंगर फरमानी नाज से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से खबर आ रही है कि वह सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस के सीजन 16’ में नजर आ सकती हैं। इस बात का खुलासा खुद सिंगर के भाई फरमान ने किया। हालांकि, फरमानी की तरफ से कहा गया है कि अभी तक वो इसके बारे में सोच रही हैं। उन्होंने अभी इस पर कोई फैसला नहीं लिया है।

बता दें कि ‘हर हर शंभू’ ओरिजिनल गाने के सिंगर अभिलिप्सा पांडा हैं। फरमानी ने इस गाने को फिर से अपनी आवाज में गाया है। लेकिन उनके मुस्लिम होने के कारण शिव भक्त के रूप में प्रस्तुत उनके इस गाने पर काफी विवाद हुआ था। एक मौलाना ने सिंगर के खिलाफ फतवा भी जारी किया गया था। चर्चा में आया कि फरमानी इस्लाम को छोड़कर हिंदू धर्म अपना रही हैं। बाद में इन सभी अफवाहों को उनके भाई फरमान ने खारिज कर दिया है।

फरमानी नाज के भाई ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनकी बहन के खिलाफ फतवा जारी किया गया है। उसने बताया कि यह खबर पूरी तरह से झूठी है कि वह इस्लाम को छोड़कर हिंदू धर्म को अपनाने जा रही है। इस दौरान उन्होंने रियलिटी शो में जाने को लेकर भी खुलासा किया। उन्होंने कहा कि फरमानी को ‘बिग बॉस 16’ से ऑफर आया है। लेकिन उनकी बहन अभी भी इस बारे में सोच रही है कि उन्हें शो में जाना चाहिए या नहीं जाना चाहिए। उनका मानना है कि शो में झगड़े होते हैं जो उन्हें पसंद नहीं है। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने जब ‘BIG BOSS 11’ में हिस्सा लिया था तो सह-प्रतियोगियों ने उनके साथ बुरा व्यवहार किया था। इस कारन से वह इस शो में जाने से डर रही हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *