हरिद्वार में भाजपा नेता को फिर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

हरिद्वार में भाजपा नेता को फिर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

हरिद्वार। थोक केंद्रीय उपभोक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं भाजपा नेता विकास तिवारी को एक बार फिर फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। अज्ञात कॉलरों ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल कर उन्हें ठिकाने लगाने की धमकी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए विकास तिवारी ने नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।

इससे पहले सोमवार को सहकारी समिति के चुनाव के दौरान उनकी कुछ लोगों से कहासुनी हुई थी तथा उनको पिटा गया था। उस मामले में भी उन्होंने पुलिस को तहरीर दी थी, जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

इधर, फोन पर मिली धमकी के मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही कॉल करने वाले की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *