हमीरपुर में दिनदहाड़े खूनखराबा: 64 वर्षीय बुजुर्ग ठेकेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, भूमि विवाद में हत्या की आशंका से हड़कंप
Oplus_131072

हमीरपुर में दिनदहाड़े खूनखराबा: 64 वर्षीय बुजुर्ग ठेकेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, भूमि विवाद में हत्या की आशंका से हड़कंप

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे बुधवार की देर शाम एक 61 साल के बुजुर्ग को धारदार हथियार से काट डाला गया। सरेआम हत्या की वारदात से सनसनी फ़ैल गई है। पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर घटना मे शामिल आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मृतक सिंचाई विभाग में ठेकेदार था।

एएसपी अरविन्द कुमार वर्मा ने बताया कि जरिया थाना के गोहाण्ड से बागीपुरा मार्ग पर देशराज (64) को कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। सूचना पर मौक़े पर पहुंची पुलिस उसे नजदीक के अस्पताल ले गई जहाँ डॉक्टर ने देशराज को मृत घोषित कर दिया है। बताया कि मृतक के पुत्र कमलेश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई कराई जा रही है। हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई है! हत्या की वजह भूमि विवाद बताया जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *