स्व़ नंदकुमार ने असंख्य कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया-शिवराज

स्व़ नंदकुमार ने असंख्य कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया-शिवराज

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पूर्व सांसद स्वर्गीय नंदकुमार सिंह चौहान की जयंती पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की है।
श्री चौहान ने ट्वीट के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा है कि जनसेवा ही जिनके जीवन का ध्येय रही, ऐसे हमारे अग्रज, पूर्व सांसद स्व. नंदकुमार सिंह चौहान ‘नंदू भैया’ की जयंती पर सादर नमन् करता हूं। उन्होंने कहा कि आप जनसेवा और विकास के अपने कार्यों के माध्यम से हम सबके हृदय में सर्वदा जिंदा रहेंगे। आपके अधूरे सपनों को हम पूरा करने के लिए कटिबद्ध हैं।
श्री चौहान ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा है कि स्व़ चौहान एक आदर्श कार्यकर्ता और सच्चे नेता थे। उन्होंने असंख्य कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। समाज एवं राष्ट्र सेवा के लिए उन्होंने सदैव प्रेरित किया। वे अब भी अपने पुनीत विचारों के माध्यम से हमारे बीच हैं और सदैव रहेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *