स्वर्ण रथयात्रा बड़ौत में 10 को निकाली जाएगी

बागपत। अजितनाथ भगवान की स्वर्ण रथयात्रा नगर में आगामी 10 सितंबर को धूमधाम से निकाली जायेगी।

श्री 1008 अजितनाथ दिगंबर जैन प्राचीन मंदिर कमेटी मंडी बड़ौत के वरदान जैन ने बताया कि यात्रा सुबह 11 बजे अजितनाथ मंदिर जी से चलकर नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई पांडुशिला मैदान पहुुंचेगी। पांडुशिला पर भगवान का अभिषेक होगा और बी फील्ड में मेले का भी आयोजन किया जायेगा। मेले को सफल बनाने मे मेला मंत्री मुकेश टेंट, मनोज जैन, संजय जैन, अंकुर जैन, बाल्किशन जैन, सुधीर जैन, संजय जैन आदि पूरी जोर-शोर के साथ जुटे हुए है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *