स्वतंत्र भारत की नींव हैं बापू के आदर्शः राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि महात्मा गांधी के आदर्श स्वतंत्र भारत की नींव हैं। उन्होंने नागरिकों से एकजुट होने का आह्वान किया।

गांधी ने ट्वीट किया,”बापू के आदर्श स्वतंत्र भारत की नींव हैं। हमारे देश ने हमेशा सच्चाई, अहिंसा और भाईचारे की मिसाल दुनिया के सामने रखी है।”

उन्होंने कहा,”नफरत और अशांति हमारा रास्ता नहीं है। यह सभी देशवासियों की जिम्मेदारी है कि वे एकजुट हों और आपसी सद्भावना बनाए रखें।”

उन्होंने यह टिप्पणी तब की, जब कई शहरों में तनाव जारी रहा।

विरोध प्रदर्शन के दौरान निलंबित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता नूपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन जिंदल के खिलाफ पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी करने के लिए कार्रवाई की मांग की गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *