स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में समूचे राष्ट्र में स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

हापुड़ जिसके अंतर्गत विशेष गतिविधियां 11 अगस्त 2022 से 17 अगस्त 2022 तक दिए गए आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार निरंतर 17 अगस्त 2022 तक धूमधाम से आयोजित की गई, जैसे – सांस्कृतिक कार्यक्रम,हर- घर तिरंगा, प्रभात फैरी, झंडा रैली पोस्टर प्रतियोगिताएं,भाषण प्रतियोगिताएं,चार्ट,पोस्टर प्रतियोगिताएं इत्यादि पर उत्कृष्ट कार्य किए गए।ऐसे अति उत्कृष्ट विद्यालय एवं इस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को आजादी अमृत महोत्सव रूपरेखा के अनुसार 17 अगस्त 2022 को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जे एम एस वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के सभागार कक्ष में किया गया। जिसकी अध्यक्षता सदर विधायक माननीय विजयपाल आढती द्वारा की गई। कार्यक्रम में जे एम एस ग्रुप के डायरेक्टर रोहन सिंघल व आयुष सिंघल का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ,साथ ही निधि मलिक व शहवाज का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सभी चार विकास खंड व नगर क्षेत्र से उत्कृष्ट कार्य करने वाले 75 विद्यालयों एवं 75 शिक्षकों का चयन कर सभी को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। प्राथमिक विद्यालय कमालपुर के बच्चों ने देशभक्ति गीत की नृत्य प्रस्तुति द्वारा सभी का मन मोह लिया कार्यक्रम में विजयपाल‌,आढ़ती जी द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों एवं छात्रों को नए सत्र से पुरस्कार देने की घोषणा की।सभी अतिथियों को सम्मान पूर्वक प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए।कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी देशराज वत्स,एस के गिरी,अलका अग्रवाल,पंकज चतुर्वेदी ,डी सी प्रदीप कुमार, एसआरजी भारत शर्मा,सोहनवीर,अलका, एआरपी विपिन चौहान, रेनू बिष्ट,मीनू सक्सैना व पवन त्यागी,मनप्रीत खेरा,रीता भाटी का विशेष योगदान रहा।मंच संचालन संजय शर्मा व अंजू आजाद द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम के अंत में एस गिरी के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *